अध्यक्ष ने बताया कि रुटो को 71 लाख यानी कुल 50.49 प्रतिशत मत मिले, जबकि ओडिंगा को पिछले मंगलवार को हुए शांतिपूर्ण चुनाव में 69 लाख यानी 48.85 प्रतिशत मत प्राप्त हुए।
हालांकि, परिणाम की घोषणा से ठीक पहले, सात चुनाव आयुक्तों में से चार ने पत्रकारों से कहा कि वह मत-सत्यापन प्रक्रिया के अंतिम चरण की ''अपारदर्शी प्रक्रिया'' का समर्थन नहीं कर सकते।
वाइस चेयर जुलियाना चेरेरा ने जानकारी दिए बिना कहा, ''हम घोषित होने वाले परिणाम का जिम्मा नहीं लेंगे।''
चुनाव आयोग के अध्यक्ष वफुला चेबुकाती द्वारा आधिकारिक परिणामों की घोषणा करने से पहले घोषणा स्थल पर हाथापाई की नौबत आ गयी।
पुलिस के माहौल को शांत करने के बीच दो आयुक्त घायल हो गए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY