एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | अफगानिस्तान : काबुल की मस्जिद में बम विस्फोट, मुख्य मौलवी समेत 10 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हालांकि, इस ताजा हमले की तत्काल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। तालिबान के अफगानिस्तान की सत्ता में आने के बाद यह ताजा हमला है। बताया जाता है कि हमले में कई बच्चे घायल हुए हैं।

विदेश की खबरें | अफगानिस्तान : काबुल की मस्जिद में बम विस्फोट, मुख्य मौलवी समेत 10 लोगों की मौत
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

हालांकि, इस ताजा हमले की तत्काल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। तालिबान के अफगानिस्तान की सत्ता में आने के बाद यह ताजा हमला है। बताया जाता है कि हमले में कई बच्चे घायल हुए हैं।

एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, शहर के खेर खन्ना मोहल्ले के रहने वाले एक व्यक्ति ने सिद्दीकिया मस्जिद को निशाना बनाकर वहां आत्मघाती हमला किया।

नाम न बताने की शर्त पर एक चश्मदीद ने बताया कि मारे गए मौलवी का नाम मुल्ला आमिर मोहम्मद काबुली था।

उन्होंने बताया कि 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं। काबुल में ‘इटालियन इमरजेंसी’ अस्पताल ने कहा कि पांच बच्चों सहित कम से कम 27 घायल नागरिकों को घटनास्थल से यहां लाया गया था।

काबुल पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता खालिद ज़ादरान ने उत्तरी काबुल में एक मस्जिद के अंदर विस्फोट की पुष्टि की, लेकिन हताहतों की संख्या की जानकारी नहीं दी।

तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने भी विस्फोट की निंदा की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2022 11:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).