देश की खबरें | अधीर रंजन ने प्रधानमंत्री से डॉक्टर कफील की रिहाई की मांग की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, चार अगस्त लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आग्रह्र किया कि उत्तर प्रदेश में कथित भड़काऊ भाषण के मामले में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत गिरफ्तार डॉक्टर कफील की रिहाई सुनिश्चित की जाए।

चौधरी ने कहा कि कफील के साथ ‘घोर अन्याय’ हो रहा है तथा ‘रामराज’ में अन्याय, भेदभाव और प्रतिशोध नहीं होता है।

यह भी पढ़े | कठुआ में बन रहा बायो टेक पार्क, पौधों के औषधीय गुणों पर किये जाएंगे शोध.

गौरतलब है कि कुछ महीने पहले संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देने के सिलसिले में कफील खान को रासुका के तहत गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल वह मथुरा जिला कारागार में बंद हैं।

पत्र में चौधरी ने कहा, ‘‘मैंने अपनी पार्टी की तरफ से संसद के बाहर और भीतर सीएए का विरोध किया था। बहरहाल, मेरे अथवा देशभर में लाखों प्रदर्शनकारियों के खिलाफ रासुका नहीं लगाई गई।’’

यह भी पढ़े | लद्दाख के लोगों के लिए बड़ी राहत, एक साल में बदल गई वहां की तस्वीर, 24 घंटे मिल रही बिजली.

उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि कफील के साथ न्याय किया जाए।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘संयुक्त राष्ट्र जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों की तरफ से भी कहा जाता रहा है कि कफील खान को रिहा किया जाए। मेरा मानना है कि रामराज अन्याय, भेदभाव और प्रतिशोध के विपरीत होता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)