जरुरी जानकारी | अडाणी पावर के शेयर शुरुआती कारोबार में तीन प्रतिशत से अधिक चढ़े

नयी दिल्ली, 17 अगस्त अडाणी समूह की कंपनी अडाणी पावर के शेयर बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में तीन प्रतिशत से अधिक चढ़ गए।

बीएसई में कंपनी का शेयर 3.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 288.45 रुपये पर पहुंच गया।

एनएसई में कंपनी का शेयर तीन प्रतिशत चढ़कर 288.50 रुपये पर रहा।

अमेरिकी निवेश कंपनी जीक्यूजी पार्टनर्स एवं कुछ अन्य निवेशकों के अडाणी समूह की कंपनी अडाणी पावर में 1.1 अरब डॉलर के निवेश के साथ 8.1 प्रतिशत हिस्सेदारी लेने के बाद कंपनी के शेयर चढ़े हैं।

यह सौदा 279.17 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर हुआ है। इस तरह 31.2 करोड़ शेयरों की बिक्री से कंपनी के प्रवर्तक अडाणी परिवार को 1.1 अरब डॉलर यानी करीब 9,000 करोड़ रुपये हासिल हुए।

अडाणी एंटरप्राइजेज, अडाणी ट्रांसमिशन, अडाणी विल्मर और एनडीटीवी सहित समूह की अधिकतर कंपनियों के शेयर बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में फायदे में रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)