जरुरी जानकारी | अडाणी समूह के चार बंदरगाह विश्व बैंक के प्रदर्शन सूचकांक में शामिल

नयी दिल्ली, 19 जून अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) के तहत संचालित चार बंदरगाहों को 'कंटेनर बंदरगाह प्रदर्शन सूचकांक 2023' में जगह दी गई है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विश्व बैंक और एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस द्वारा विकसित यह सूचकांक उत्पादकता, दक्षता और विश्वसनीयता जैसे मापदंडों पर बंदरगाहों के प्रदर्शन का आकलन करता है।

अडाणी समूह की कंपनी ने एक बयान में कहा, "मुंद्रा बंदरगाह को इसमें 27वीं रैंकिंग दी गई जबकि कट्टुपल्ली 57वें, हजीरा 68वें और कृष्णपट्टनम बंदरगाह 71वें स्थान पर आया।"

भारत के कुल नौ बंदरगाह शीर्ष 100 बंदरगाहों की सूची में शामिल हुए हैं। इनमें अडाणी समूह के संचालन वाले चार बंदरगाह भी शामिल हैं।

एपीएसईजेड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और पूर्णकालिक निदेशक अश्विनी गुप्ता ने कहा, "हमारे चार बंदरगाहों को विश्व बैंक के कंटेनर बंदरगाह प्रदर्शन सूचकांक 2023 में मान्यता मिलने पर हमें गर्व है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)