देश की खबरें | फिल्म की क्रू सदस्य से छेड़छाड़ के आरोप में अभिनेता विजय राज गिरफ्तार, मिली जमानत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बॉलीवुड अभिनेता विजय राज को महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान क्रू की महिला सदस्य से छेड़छाड़ करने के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि बाद में अभिनेता को जमानत मिल गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, तीन नवंबर बॉलीवुड अभिनेता विजय राज को महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान क्रू की महिला सदस्य से छेड़छाड़ करने के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि बाद में अभिनेता को जमानत मिल गई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार में दूसरे चरण के लिए 94 सीटों पर 54 फीसदी वोटिंग, तेजस्वी, तेजप्रताप यादव समेत 1463 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद.

अधिकारी ने बताया कि सोमवार को महिला ने पुलिस में अभिनेता के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत की थी।

इसमें महिला ने आरोप लगाया कि राज ने सोमवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में फिल्म ‘शेरनी’ की शूटिंग के दौरान उनसे छेड़छाड़ की।

यह भी पढ़े | MP By-Election 2020: उपचुनाव में बंपर वोटिंग के बाद सीएम शिवराज का दावा, कहा- हमारी जीत भी होगी बंपर.

उन्होंने बताया कि अभिनेता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। राज को गोंदिया के एक होटल से गिरफ्तार किया गया जहां क्रू सदस्य ठहरे हुए हैं।

गोंदिया के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल कुलकर्णी ने बताया कि अभिनेता को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जमानत मिल गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India T20I Stats At Narendra Modi Stadium: अहमदाबाद में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत के आकंड़ों पर एक नजर

How To Book India vs New Zealand T20 World Cup 2026 Final Ticket: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच का टिकट ऑनलाइन कैसे बुक करें? जानें प्राइस और नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एंट्री डिटेल

Cannibalism Horror: एमपी के उज्जैन में शख्स ने 16 साल के लड़के की हथौड़े से ली जान, उसका मांस खाया और खून पिया, आरोपी गिरफ्तार

India vs New Zealand, ICC T20 World Cup 2026 Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच फाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\