देश की खबरें | अभिनेता सौमित्र चटर्जी अभी भी खतरे में : डॉक्टर
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 12 अक्टूबर प्रख्यात बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी अब भी 'उच्च खतरे वाले जोन' में हैं। हालांकि उनके महत्वपूर्ण अंग स्थिर हैं।

चटर्जी का इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि 85 वर्षीय दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित अभिनेता को बुखार है और वह सुस्त और विभ्रम की स्थिति में हैं जो चिंताजनक है।

यह भी पढ़े | IPL 2020: विराट कोहली की RCB टीम की दिनेश कार्तिक की KKR टीम से होगी भिड़त: 12 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि चटर्जी का सोमवार को एमआरआई हो सकता है। उनका कोविड-19 का इलाज चल रहा है।

डॉक्टरों ने कहा, " वह स्थिर हैं। उन्हें कल रात अच्छी नींद आई थी, लेकिन वह उच्च खतरे वाले जोन में हैं। उनके ऑक्सीजन के स्तर में सुधार हुआ है। "

यह भी पढ़े | CM Chang Passes Away: नागालैंड सरकार में मंत्री सीएम चांग का निधन, 78 साल की उम्र में ली अंतिम सांस.

चटर्जी को शनिवार को दो बार प्लाज्मा थेरेपी दी गई थी और उनका सीटी स्कैन भी हुआ था।

कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद उन्हें मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)