देश की खबरें | महिला चिकित्सक से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

मुंबई, 15 नवंबर शहर की एक महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म करने और बाद में उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि महिला पिछले सप्ताह दक्षिण मुंबई के गामदेवी थाने में शिकायत लेकर पहुंची।

उसने शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी ने तारदेव इलाके में एक क्लब में बैडमिंटन खेलने के दौरान उससे दोस्ती की थी।

अधिकारी के अनुसार महिला इस दौरान कुछ घरेलू कारणों से अपने पति के साथ नहीं रह रही थी।

शिकायत के अनुसार आरोपी ने महिला को गत 20 अगस्त को कोई नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और 384 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे जांच चल रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)