देश की खबरें | महिला को जिंदा जलाने का आरोप, हालत गंभीर
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

फतेहपुर (उप्र), नौ दिसम्‍बर फतेहपुर जिले के हुसेनगंज इलाके में बुधवार को समझौते के लिए ससुराल आयी एक महिला संदिग्ध परिस्थिति में आग लगने से झुलस गई।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) सतपाल अंतिल ने बताया कि सहिमापुर गांव में सविता (40) नामक महिला के आग में झुलसने की सूचना मिली थी। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किये जा रहे हैं। महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया है। पीड़िता की बेटी ने उसे जिंदा जलाये जाने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़े | Farmers’ Protest Updates: कृषि कानूनों पर मोदी सरकार के प्रस्ताव को किसानों ने नकारा, कहा-आंदोलन अब तेज होगा.

उन्होंने बताया कि सविता (40) और उसके पति किरनपाल सिंह का काफी समय से आपसी विवाद था। इसी मामले में समझौता करने के लिए महिला आज सुबह ही अपनी 16 वर्षीय बेटी के साथ कानपुर से अपने ससुराल पहुंची थी।

हुसैनगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सत्येंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि महिला की नाबालिग बेटी ने अपने पिता और परिवार के अन्य सदस्यों पर तेल छिड़ककर मां को जिंदा जलाने का आरोप लगाया है। आरोपों की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े | Leopard Rescued: हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में वन अधिकारियों ने तेंदुए को किया रेस्क्यू, तस्वीरें वायरल.

एसएचओ ने कहा कि महिला कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)