जरुरी जानकारी | एबीबी इंडिया को कृषि-रसायन क्षेत्र में मिला देश का सबसे बड़ा स्वचालन ऑर्डर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इंजीनियरिंग कंपनी एबीबी इंडिया को कृषि-रसायन क्षेत्र की डेक्कन फाइन केमिकल्स से प्रक्रिया स्वचालन और सुरक्षा प्रणाली परियोजनाओं को लगाने का ठेका मिला है। कंपनी का दावा है कि यह देश का सबसे बड़ा स्वचालन ऑर्डर है।

नयी दिल्ली, 23 जुलाई इंजीनियरिंग कंपनी एबीबी इंडिया को कृषि-रसायन क्षेत्र की डेक्कन फाइन केमिकल्स से प्रक्रिया स्वचालन और सुरक्षा प्रणाली परियोजनाओं को लगाने का ठेका मिला है। कंपनी का दावा है कि यह देश का सबसे बड़ा स्वचालन ऑर्डर है।

कंपनी ने हालांकि इस सौदे की वित्तीय जानकारी साझा नहीं की है।

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में उत्तर प्रदेश, ठीक होने वाले पीड़ितों के डिस्चार्ज को लेकर सरकार की तरफ से जारी हुई नही घोषणा.

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘ इस ऑर्डर के तहत डेक्कन के आंध्र प्रदेश में तुनी स्थित विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) बहु-उत्पाद संयंत्र में 100 से अधिक रिएक्टर को नियंत्रित करने वाली सुरक्षा प्रणाली और प्रक्रिया स्वचालन किया जाना है।’’

डेक्कन फाइन केमिकल्स देश की प्रमुख रसायन विनिर्माता कंपनी है। अभी इसके देश में तीन विनिर्माण संयंत्र है। हर संयंत्र में स्वचालित उत्पादन प्रणाली, प्रयोगशाला, गोदाम इत्यादि की सुविधाएं मौजूद है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने नाइट ड्यूटी अलाउंस के नियमों में किया बदलाव.

एबीबी इंडिया के औद्योगिक स्वचालन और ऊर्जा उद्योग प्रमुख जी. बालाजी ने कहा कि इस तरह का डिजिटलीकरण किसी कृषि-रसायन कंपनी की पूरी कारोबारी गतिविधियों को तेज करने में मदद कर सकता है। इससे उनके लाभ और मार्जिन में बढ़ोत्तरी होगी।

डेक्कन के मुख्य परिचालन अधिकारी जगन बुद्धाराजू ने कहा कि एबीबी पहले भी सभी विनिर्माण संयंत्रों में स्वचालन प्रणाली लगा चुकी है। लेकिन यह पहली बार है जब 100 से अधिक रिएक्टरों को स्वचालन प्रणाली के तहत लाया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\