एजेंसी न्यूज

'आप' के सांसद राघव चड्ढा ने लोगों से पूछा- किन मुद्दों को संसद में उठाया जाए

आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा ने रविवार को पंजाब के लोगों से पूछा कि किन मुद्दों को संसद में उठाया जाना चाहिए. राज्यसभा सदस्य चड्ढा ने कहा कि वह लोगों के कल्याण के लिए काम करने की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के उनके समकक्ष भगवंत मान की दृढ़ प्रतिबद्धता से प्रेरित हैं.

'आप' के सांसद राघव चड्ढा ने लोगों से पूछा- किन मुद्दों को संसद में उठाया जाए
आप नेता संजीव अरोड़ा, राघव चड्ढा, अशोक कुमार मित्तल (Photo Credit : ANI)

चंडीगढ़, 7 अगस्त : आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा ने रविवार को पंजाब के लोगों से पूछा कि किन मुद्दों को संसद में उठाया जाना चाहिए. राज्यसभा सदस्य चड्ढा ने कहा कि वह लोगों के कल्याण के लिए काम करने की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के उनके समकक्ष भगवंत मान की दृढ़ प्रतिबद्धता से प्रेरित हैं. उन्होंने कहा कि लोग 9910944444 पर अपने सुझाव या फीडबैक देकर उन मुद्दों के बारे में बता सकते हैं, जिन्हें उनकी नजर में संसद में उठाया जाना चाहिए.

चड्ढा ने कहा कि वे इस नंबर पर व्हाट्सएप के जरिए वीडियो या दस्तावेज भी भेज सकते हैं. उन्होंने कहा, ''इस पहल का उद्देश्य तीन करोड़ पंजाबियों की चिंताओं को दूर करना और सुझाव लेना है, जिनकी आवाज शायद ही कभी संसद में सुनी जाती है. इसके माध्यम से, लोग सीधे मुझसे संपर्क कर सकते हैं. यह भी पढ़ें : लंपी रोग से बचाव के लिए बड़े स्तर पर जानवरों के टीकाकरण की जरूरत: अमेरिकी पशु चिकित्सक

मैं वह माध्यम बनूंगा जिसके जरिए पंजाब के लोग अपनी चिंताओं को प्रकट कर सकते हैं. मैं इस हेल्पलाइन पर प्राप्त होने वाले हर सुझाव पर विचार करने का संकल्प लेता हूं.'' चड्ढा ने इससे पहले देश में ईंधन की बढ़ती कीमतों, पंजाब के गिरते भूजल स्तर और सरकार की ''किसान विरोधी'' नीतियों से संबंधित मुद्दों को संसद में उठाया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2022 05:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).