देश की खबरें | आप नेता संजय सिंह 33 प्रवासी मजदूरों को विमान से उनके घर भेज रहे हैं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आप नेता संजय सिंह ने बतौर सांसद अपने 34 हवाई टिकटों का इस्तेमाल प्रवासी मजदूरों को दिल्ली से पटना भेजने के लिए करने का निर्णय लिया है।
नयी दिल्ली, तीन जून आप नेता संजय सिंह ने बतौर सांसद अपने 34 हवाई टिकटों का इस्तेमाल प्रवासी मजदूरों को दिल्ली से पटना भेजने के लिए करने का निर्णय लिया है।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम वह भी पटना जाने वाले विमान में उनके साथ जाएंगे।
एक सांसद के लिए सालाना घरेलू उड़ानों में 34 बिजनेस क्लास टिकटें आरक्षित होते हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनके इस कदम की सराहना करते हुए इसे सबके लिए प्रेरणादायक बताया।
केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ संजय जी की इस अनूठी पहल से सभी को प्रेरणा मिलेगी। जिन्हें भगवान ने ज़िंदगी में साधन दिए हैं, उनकी ज़िम्मेदारी है कि वे अपने साधन दूसरों की सेवा में लगायें। संजय जी बधाई के पात्र हैं।’’
मुख्यमंत्री के ट्वीट का जवाब देते हुए संजय सिंह ने लिखा, ‘‘ धन्यवाद अरविंद केजरीवाल भाई, राजनीति में जिन आदर्शों को लेकर हम लोग आपके साथ निकले उसका जीवन भर अनुकरण करने की कोशिश करूंगा।’’
कोरोना वायरस से निपटने के लिए लॉकडाउन के कारण लाखों प्रवासी मजदूर देशभर के कई हिस्सों में फंस गए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)