देश की खबरें | ‘आप’ के नेता संजय सिंह ने उत्तरप्रदेश में चिकित्सा उपकरणों की खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 17 सितंबर राज्यसभा सदस्य और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि उत्तरप्रदेश में भाजपा नेतृत्व वाली सरकार द्वारा कोविड-19 से निपटने के लिए चिकित्सा उपकरणों की खरीद में ‘‘भ्रष्टाचार ’’ हुआ है और मामले में सीबीआई जांच कराने की मांग की ।

संसद के बाहर संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने दावा किया कि उत्तरप्रदेश के कई जिलों में ऐसा हुआ है ।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में लोन न भरने पर ट्रक मालिक को किया आग के हवाले, एक आरोपी गिरफ्तार.

इससे पहले दिन में आप सांसद ने राज्यसभा में भी यह मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा कोविड-19 संबंधी उपकरणों की खरीदारी में कथित तौर पर भ्रष्टाचार हुआ है ।

उत्तरप्रदेश से राज्यसभा सदस्य और भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने सिंह के आरोपों पर पलटवार किया और उनके द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया।

यह भी पढ़े | SSC Exam Calendar 2020–21 Importance Notice Released: JE, CGL, CHSL और MTS भर्ती परीक्षा का टाइमटेबल 22 सितंबर को आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर होगा जारी.

संसद के बाहर सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘महामारी से जब लोग मर रहे हैं उततरप्रदेश में सौदे किए जा रहे हैं। कमीशन के साथ ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर तथा अन्य उपकरणों की खरीदारी महंगी कीमतों पर हुई है। इसमें भ्रष्टाचार हुआ है। ’’

सिंह ने कहा, ‘‘मामले की सीबीआई द्वारा जांच होनी चाहिए और इसमें संलिप्त लोगों को गिरफ्तार करना चाहिए और उन्हें सलाखों के पीछे भेजना चाहिए।’’

सिंह ने आरोप लगाया, ‘‘यह ‘कोरोना घोटाला’ है । यह शर्मनाक है कि उत्तरप्रदेश में भाजपा नेतृत्व वाली सरकार ऐसा कर रही है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)