Aamir Khan के बेटे की पहली फिल्म 'महाराज' 14 जून को ‘Netflix’ पर होगी रिलीज
आमिर खान के बेटे जुनैद खान की पहली फिल्म ‘महाराज’ ओटीटी मंच ‘नेटफ्लिक्स’ पर 14 जून को रिलीज होगी।
नयी दिल्ली, 29 मई : आमिर खान के बेटे जुनैद खान की पहली फिल्म ‘महाराज’ ओटीटी मंच ‘नेटफ्लिक्स’ पर 14 जून को रिलीज होगी. वाई.आर.एफ. एंटरटेनमेंट के बैनर तले आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित इस फिल्म में जयदीप अहलावत और शालिनी पांडे भी नजर आएंगे. अभिनेत्री शरवरी इसमें एक विशेष भूमिका में हैं.
सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने 'महाराज' का निर्देशन किया है. यह 1862 के ‘महाराज परिवाद मामले’ पर आधारित है. ओटीटी मंच ‘नेटफ्लिक्स’ की ओर से बुधवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, फिल्म की कहानी पत्रकार एवं समाज सुधारक करसंदास मुलजी से जुड़ी है. यह भी पढ़ें : Maharaja: विजय सेतुपति स्टारर ‘महाराजा’ का ट्रेलर कल होगा रिलीज, एक्टर ने इंटेस लुक जारी कर दी सूचना (View Pic)
मुलजी महिला अधिकारों और सामाजिक सुधार के बड़े समर्थक थे. फिल्म ‘महाराज’ नेटफ्लिक्स और यशराज फिल्म्स की डिजिटल शाखा वाईआरएफ एंटरटेनमेंट के बीच हुई बहु-वर्षीय रचनात्मक साझेदारी का हिस्सा है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2024 02:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

