Vijay Setupathi (Photo Credits: Instagram)
Maharaja: तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता विजय सेतुपति की आगामी फिल्म 'महाराजा' के ट्रेलर का इंतजार अब खत्म होने को है. फिल्म का ट्रेलर कल शाम 5 बजे रिलीज होगा. इस खबर की पुष्टि खुद विजय सेतुपति ने अपने इंटेंस लुक के साथ की, जिसमें उनके हाथ खून से सने हुए नजर आ रहे हैं. निथिलन समिनाथन द्वारा निर्देशित इस फिल्म को लेकर प्रशंसकों में भारी उत्साह है. विजय सेतुपति का यह रूप दर्शकों में जिज्ञासा और बेचैनी का माहौल बना रहा है. फिल्म के प्रति उत्सुकता को देखते हुए यह ट्रेलर निश्चित ही बड़ी संख्या में दर्शकों को आकर्षित करेगा.
देखें महाराजा पोस्टर:
View this post on Instagram












QuickLY