Aamir Khan ने शूटिंग के दौरान 'लद्दाख' में गंदे फैलाने के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, कही ये बड़ी बात
सुपरस्टार आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने मंगलवार को इन दावों को खारिज कर दिया कि उनकी आने वाली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के क्रू ने लद्दाख में एक शूटिंग स्थल को गंदा किया है.
मुंबई, 14 जुलाई : सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) के प्रोडक्शन हाउस ने मंगलवार को इन दावों को खारिज कर दिया कि उनकी आने वाली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के क्रू ने लद्दाख में एक शूटिंग स्थल को गंदा किया है. खान फिलहाल केंद्रशासित प्रदेश में अद्वैत चंदन के निर्देशन वाली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं.
पिछले हफ्ते, ट्विटर पर एक शख्स ने लद्दाख के वाखा गांव का वीडियो क्लिप साझा किया था जिसमें आरोप लगाया गया कि 56 वर्षीय अभिनेता की फिल्म के क्रू ने उस जगह पर एक दृश्य शूट किया था, लेकिन बाद में उस क्षेत्र की सफाई किए बिना चले गए. यह भी पढ़ें : पति Raj Kaushal को हर पल मिस कर रही हैं Mandira Bedi, ये फोटो शेयर कर किया उन्हें याद
आमिर खान प्रोडक्शन्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए एक बयान में, टीम ने आरोपों का खंडन किया और लिखा कि शूटिंग स्थल खुला है और अधिकारी वहां जाकर इसका सत्यापन कर सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2021 09:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

