देश की खबरें | कर्नाटक में कोविड-19 से संक्रमित 60 छात्रों समेत कुल 1.47लाख छात्र दे रहे सीईटी की परीक्षा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 30 जुलाई कर्नाटक में कोविड-19 से संक्रमित 60 छात्रों समेत लगभग 1.47 लाख छात्र बृहस्पतिवार से शुरू हुई सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईटी) दे रहे हैं। राज्य के उप मुख्यमंत्री डॉक्टर सी एन अश्वत्थ नारायण ने यह जानकारी दी।

जन निर्देश विभाग द्वारा आयोजित एसएसएलसी परीक्षा और विश्वविद्यालय पूर्व परीक्षा की तर्ज पर कर्नाटक सरकार ने ‍‍पीयूसी छात्रों के लिये सामान्य प्रवेश परीक्षा आयोजित कराने फैसला लिया था।

यह भी पढ़े | दिल्ली की 70 विधानसभाओं में एलईडी लगाकर भूमि पूजन का लाइव दिखाएगी बीजेपी.

कर्नाटक में 497 केंद्रों पर बृहस्पतिवार और शुक्रवार दो दिन के परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री तथा उच्च शिक्षा मंत्री नारायण ने कुछ परीक्षा केंद्रों का दौरा करने के बाद यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इन परीक्षा के लिये पंजीकृत इन 1.94 लाख छात्रों में 1.47 लाख परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया । इनमें से

यह भी पढ़े | वेब सीरीज में रोल देने के बहाने कास्टिंग डायरेक्टर ने इंदौर की लड़की संग बोल्ड सीन किया शूट, वीडियो Porn Site पर हुआ लीक.

बेंगलुरु के 83 केंद्रों पर परीक्षाएं दे रहे 40,200 छात्र भी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा दे रहे कोरोना वायरस से संक्रमित 60 छात्रों में बेंगलुरु के 12 छात्र शामिल हैं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा, ''परीक्षा देने वाले कोरोना वायरस से संक्रमित छात्रों के लिये पर्याप्त प्रबंध किये गए हैं। उन्हें विभाग की एंबुलेंस से परीक्षा केंद्र लाया गया और परीक्षा के बाद वापस उनके संबंधित स्थानों पर छोड़ दिया गया।''

इन छात्रों के बैठने के लिये अलग से प्रबंध किये गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)