‘मियामी हेराल्ड’ ने बताया कि बच्चे के माता-पिता ‘लुबाविच एजुकेशनल सेंटर’ नामक उसी प्रीस्कूल में काम करते हैं, जिसके बाहर कार खड़ी की गई थी।
उसने बताया कि बाहर का तापमान 95 फोरेनहाइट के करीब था। बच्चे को अचेत अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हेराल्ड ने बताया कि पुलिस ने सोमवार रात को बच्चे के पिता से पूछताछ की।
सेंट के डीन रब्बी बेंजियोन कोर्फ ने सोमवार देर रात एक बयान में कहा, ‘‘यह त्रासदी केंद्र के निकट हुई और हमारे स्कूल समुदाय में कई लोग इससे प्रभावित हुए हैं। हम इस समय जो दुख महसूस कर रहे हैं, उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता।’’
(एपी)
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY