नयी दिल्ली, 21 जुलाई मध्य दिल्ली में लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल (एलएनजेपी) में एक व्यक्ति ने एक महिला का कथित रूप से उत्पीड़न किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उसने बताया कि 19 वर्षीय यह महिला अस्पताल के नये मेडिसिन खंड (ब्लॉक) में अपनी एक रिश्तेदार की परिचारिका के रूप में रह रही थी।
पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात लगभग दो बजे जब वह भूतल से वार्ड में जा रह थी तब एक व्यक्ति ने उसे रोका तथा उसके करीब जाने की चेष्टा की।
पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की और इसके बाद आरोपी के खिलाफ आईपी एस्टेट थाने में भारतीय दंड संहिता की धाराओं 354 और 354 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान शाहदरा निवासी मनीष (40) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मनीष की मां हृदय संबंधी रोगों के कारण उसी वार्ड में भर्ती थी। मनीष एक निजी सुरक्षा गार्ड है।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY