देश की खबरें | चेन्नई में भीड़भाड़ के चलते कपड़ा का एक लोकप्रिय शोरूम सील किया गया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई , 20 अक्टूबर तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के टी नगर में स्थित कपड़ा के एक लोकप्रिय शोरूम को कथित रूप से ज्यादा भीड़ होने और कोविड-19 नियमों के उल्लंघन को लेकर मंगलवार को नगर निगम ने बंद कर दिया।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया जिसमें शहर के मध्य हिस्से में स्थित कुमारन सिल्क्स में काफी भीड़ नजर आ रही है, जिसे लेकर लोगों ने चिंता जताई है। इसके बाद ही शोरूम के खिलाफ यह कार्रवाई की गयी।

यह भी पढ़े | कोरोना के पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे 3382 नए केस, 61 की मौत: 20 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

चेन्नई नगर निगम ने दुकानदारों एवं लोगों से सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की।

उसने ट्वीट किया, ‘‘ आज टी नगर में एक दुकान पर ताला लगा दिया गया और उसे सील कर दिया गया, क्योंकि उसने भीड़ होने दी ओर कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया।’’

यह भी पढ़े | Gorakhpur-Kolkata Puja Special Train Derailed: बिहार में गोरखपुर-कोलकाता पूजा स्पेशल ट्रेन के 2 डिब्बे पटरी से उतरे.

उसने कहा, ‘‘ जो अन्य दुकान नियमों का पालन नहीं करेंगी, उन्हें भी सील किया जाएगा। दुकानदारों और लोगों से सुरक्षा नियमों का पालन करने का अनुरोध किया जाता है।’’

टी नगर नाम से लोकप्रिय त्यागराज नगर में त्योहारी सीजन से पहले कुछ दिनों से बड़ी संख्या में खरीददार नजर आ रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)