बारीपदा (ओडिशा),21अक्टूबर ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति की कथित तौर पर तीर मार कर हत्या कर दी।
पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | Gorkha Janmukti Morcha सुप्रीमो बिमल गुरुंग ने NDA छोड़ने का किया ऐलान, अब TMC को करेंगे समर्थन.
एक अधिकारी ने बताया कि घटना मंगलवार रात को गोरुमहिसानी पुलिस थाना अंतर्गत कुकुड़ीमुंडी गांव में हुई।
गोरुमहिसानी थाने के प्रभारी प्रशांत स्वैन ने बताया कि सामरा देहुरी और आरोपी छोत्रेय देहुरी के बीच भूमि को ले कर कोई विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने सामरा देहुरी के सीने पर तीर मार दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह भी पढ़े | COVID-19 की जांच के लिए IIT-खड़गपुर ने विकसित की एक घंटे के अंदर नतीजे देने वाली सस्ती जांच उपकरण.
उन्होंने बताया कि उसे रैनांगपुर उप मंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। उसके विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY