देश की खबरें | उत्तर पश्चिम दिल्ली में भलस्वा कूड़ा स्थल का एक हिस्सा ढह गया

नयी दिल्ली, 23 अगस्त उत्तर पश्चिम दिल्ली में सोमवार सुबह को भलस्वा कूड़ा स्थल के एक हिस्से के ढह जाने से कुछ झुग्गियों को नुकसान पहुंचा।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब साढे सात बजे भलस्वा कूड़ा स्थल (लैंडफिल) का एक हिस्सा ढह गया और वह झुग्गियों के समीप सड़क पर गिर गया।

अधिकारियों के अनुसार, कुछ झुग्गियों को मामूली नुकसान पहुंचा है लेकिन किसी के भी वहां फंसे होने की आशंका नहीं है।

अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सुबह साढ़े सात बजे घटना की सूचना मिली, जिसके बाद तीन दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गयीं।

उन्होंने बताया कि दमकल गाड़ियां करीब ढाई बजे घटनास्थल से लौटीं।

पुलिस ने बताया कि इस घटना में कोई अप्रिय दुर्घटना नहीं घटी।

उन्होंने बताया कि सड़क पर से कूड़ा हटाने के लिए जेसीबी मशीनें बुलायी गयी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)