देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, दो सुरक्षाकर्मी घायल हुए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में रविवार को हुई मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया, जबकि दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।
बीजापुर, आठ नवंबर छत्तीसगढ़ के बीजापुर में रविवार को हुई मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया, जबकि दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि तेलंगाना से लगी सीमा पर पामेड़ थाना क्षेत्र के भट्टीगुडा गांव के पास सुबह 10:30 बजे गोलीबारी हुई।
उन्होंने कहा, "जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और सीआरपीएफ के कमांडो बटालियन फॉर रिजॉल्यूट एक्शन (कोबरा) के जवान शनिवार से छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर उग्रवाद-रोधी अभियान चला रहे हैं।"
उन्होंने कहा, ‘‘यह मुठभेड़ आज सुबह हुई जब गश्ती दल ने मकरजगट्टा पहाड़ी के एक जंगल की घेराबंदी कर दी। एक नक्सली को मार गिराया गया और घटनास्थल से भारी मात्रा में विस्फोटक आदि मिले।’’
यह भी पढ़े | संकट में इंडियन ओवरसीज बैंक, सरकार से की करीब 1 हजार करोड़ रुपये की मदद की मांग.
अधिकारी ने बताया कि कोबरा 204 वीं बटालियन के कांस्टेबल संदीप घोष और जिला पुलिस के कांस्टेबल चंदू कादती उग्रवादियों द्वारा बिछाए गए लोहे के नुकीले जाल पर अनजाने में कदम रखने के बाद घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि घटनास्थल से अभियान के विस्तृत विवरण आने का इंतजार किया जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)