Uttar Pradesh: हरदोई में दबंगों से परेशान परिवार प्रयागराज में पानी की टंकी पर चढ़ा, आत्महत्या की दी धमकी- देखें वीडियो
हरदोई में दबंगों से परेशान परिवार प्रयागराज में पानी की टंकी पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी दी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (Prayagraj) में उस समय अफरा- तफरी मच गई. जब हरदोई जिले (Hardoi Dist) के सुरसा थाना क्षेत्र के छोली सिंधुआ मऊ के रहने वाले वकील जिनका नाम विजय प्रताप सिंह हैं. वे अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ प्रयागराज में पानी के एक टंकी पर चढ़ गए हैं. उनका आरोप है कि गांव के दबंग किस्म के लोग उनके परिवार के लोग कोपरेशान कर रहे है. लेकिन प्रशासन उनकी मदद नहीं कर रहा है. पीड़ित वकील ने भाई के अपहरण और उनके परिवार के खेत पर जबरन कब्जा करने का भी आरोप लगाया.
पानी के टंकी पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी दिए जाने की सूचना आम लोगों को लगने के बाद वहां पर लोगों की भीड़ लग गई. इस बीच इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को भी मिलने के बाद वह भी फौरन घटना स्थल पर पहुंची. जिसके बाद सभी को नीचे उतरने को कहा गया. लेकिन पीड़िता परिवार उतरने को राजी नहीं हो रहा था. परिवार का कहना है कि उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वह आत्महत्या के लिए मजबूर हो जाएंगे. यह भी पढ़े: नौकरी से निकाले जाने पर 7वीं मंजिल पर चढ़कर लड़की का शोले स्टाइल में हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल
देखें वीडियो
#WATCH Prayagraj: A man from Hardoi climbs atop a water tank along with his family, threatening to commit suicide.
Family is demanding action from Hardoi administration against local goons who allegedly attempted to grab their property and encroached upon their house pic.twitter.com/SavzGNHu5Y
— ANI UP (@ANINewsUP) November 8, 2020
हालांकि पीड़ित परिवार को काफी मनाने के बाद सभी लोग पानी की टंकी नीचे उतारे. जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों को बाताया कि उनके परिवार के साथ गांव के दबंग परेशान कर रहे हैं. जिसको लेकर पुलिस और प्रशासन के उच्चाधिकारियों को कई बार इसके बारे में प्रार्थना पत्र दिया गया. लेकिन अब तक कोई कार्रवाई हुई. वहीं प्रशासन ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिलाया कि उन्हें न्याय दिलवाया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 08, 2020 04:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

