एजेंसी न्यूज

संकट में इंडियन ओवरसीज बैंक, सरकार से की करीब 1 हजार करोड़ रुपये की मदद की मांग

इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) ने बैंक ने आकस्मिक आवश्यकताओं को लेकर सुरक्षित कोष बनाने के लिये सरकार से एक हजार करोड़ रुपये की मदद की मांग की है.

संकट में इंडियन ओवरसीज बैंक, सरकार से की करीब 1 हजार करोड़ रुपये की मदद की मांग
बैंक (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली: इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) ने बैंक ने आकस्मिक आवश्यकताओं को लेकर सुरक्षित कोष बनाने के लिये सरकार से एक हजार करोड़ रुपये की मदद की मांग की है. सरकारी क्षेत्र के आईओबी (Indian Overseas Bank) को लगातार तीन तिमाहियों से लाभ हुआ है. फंस कर्ज कम होने से इंडियन ओवरसीज बैंक को सितंबर तिमाही में 148 करोड़ रुपये का मुनाफा

बैंक को चालू वित्त वर्ष में यह क्रम आगे भी जारी रहने की उम्मीद है. बैंक को सितंबर तिमाही में 148 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है, जबकि साल भर पहले की समान अवधि में उसे 2,254 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था. बैंक का लाभ जून तिमाही के 121 करोड़ रुपये की तुलना में सितंबर तिमाही में 22.3 प्रतिशत बढ़ा है. आईओबी के प्रबंध निदेशक पीपी सेनगुप्ता ने पीटीआई से कहा, ‘‘हम क्रम के आगे भी जारी रहने की उम्मीद करते हैं. अब पीछे जाने का सवाल नहीं है.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 08, 2020 04:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).