देश की खबरें | चोरी के आरोप में पकड़े गए नाबालिग ने पुलिस के सामने कबूला-मां और नानी कराती हैं अपराध
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण दिल्ली के आंबेडकर नगर में खड़ी एक कार से कथित तौर पर 1.2 लाख रुपयों से भरे बैग को चुराते हुए पकड़े गए 12 वर्षीय बालक ने खुलासा किया कि मां और नानी उससे चोरी कराती हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, चार अगस्त दक्षिण दिल्ली के आंबेडकर नगर में खड़ी एक कार से कथित तौर पर 1.2 लाख रुपयों से भरे बैग को चुराते हुए पकड़े गए 12 वर्षीय बालक ने खुलासा किया कि मां और नानी उससे चोरी कराती हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार सोमवार को किशोर की नानी को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि उसकी मां अभी फरार है।
यह भी पढ़े | Ram Mandir Bhumi Pujan: बनने के बाद कुछ ऐसा दिखेगा अयोध्या का भव्य राम मंदिर, देखें नए मॉडल की तस्वीरें.
उन्होंने बताया कि 27 जुलाई को नाबालिग ने एक बैग चारी किया था, जिसमें 1,20,000 रुपये थे।
दिल्ली पुलिस आयुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा ‘‘ जांच के दौरान, सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। सोमवार को नाबालिग की पहचान हुई और पुलिस उसे पकड़कर पूछताछ की। पुलिस ने उसके पास से पांच हजार रुपये भी बरामद किए।’’
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान नाबालिग ने बताया कि अपनी मां के कहने पर उसने एक गाड़ी में से वह बैग चुराया था। उसने कहा कि मां और नानी उससे चोरी कराती हैं।
उन्होंने बताया कि उसकी नानी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके घर से 1,05,000 रुपये के साथ चोरी किया वह बैग भी बरामद हो गया।
पुलिस ने बताया कि उनके पास से कुल 1,10,000 रुपये बरामद हो गए हैं। नाबालिग की मां की तलाश अभी जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)