नयी दिल्ली, एक अप्रैल मध्य दिल्ली के झंडेवालान एक्सटेंशन में एक इमारत में मंगलवार दोपहर लगी भीषण आग में कई कारें जलकर खाक हो गईं। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 15 गाड़ियां तैनात की गई हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि अपराह्न दो बजकर 35 मिनट पर ब्लॉक ई तीन में ‘अनारकली कॉम्प्लेक्स’ में लगी आग के बारे में सूचना मिली थी।
उन्होंने बताया, “हमने तुरंत दमकल की आठ गाड़ियां तैनात कीं और आग बुझाने का काम जारी है।”
पुलिस उपायुक्त (मध्य) एम हर्षवर्धन ने बताया कि आग पास के डीडीए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तक फैल गई।
मौके पर दमकलकर्मी और पुलिसकर्मी मौजूद हैं।
पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के पास खड़ी कई कारें जलकर खाक हो गईं।
उन्होंने बताया कि आग पास के एक बैंक तक भी फैल गई।
ज्यादा जानकारी आना अभी बाकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)










QuickLY