देश की खबरें | गाड़िया लोहार समुदाय से अवगत कराता एक वृत्तचित्र..
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 13 सितम्बर ब्रिटेन की फिल्म निर्माता डियाना उप्पल का कहना है कि गाड़िया लोहारों की आवश्यक मदद और समर्थन करने के लिए उनके बारे में जागरूकता पैदा करना महत्वपूर्ण है।

उप्पल का वृत्तचित्र ‘‘इंडियाज फॉरगोटेन पीपल’ दुनिया को खानाबदोश समुदाय से अवगत कराता है।

यह भी पढ़े | Corona pandemic: कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर कांग्रेस का तंज, कहा- COVID-19 के खिलाफ BJP की “सुनियोजित” लड़ाई रोज के 1 लाख केस तक पहुंच गई.

उप्पल के अनुसार इस समुदाय को ज्यादातर ‘‘अज्ञात और गलत समझा जाता है।’’

उन्होंने कहा कि यह वृत्तचित्र समुदाय के इतिहास के बारे में जानकारी देता है। उन्होंने राजस्थान में वृत्तचित्र के लिए शूटिंग की।

यह भी पढ़े | Fact Check: क्या भारतीय सेना और PLA के बीच फिर हुई हिंसक झड़प? PIB फैक्ट चेक से जानें वायरल खबर का सच.

उन्होंने कहा कि गाड़िया लोहारों की आवश्यक मदद और समर्थन करने के लिए उनके बारे में जागरूकता पैदा करना महत्वपूर्ण है।

उप्पल ने टीम के चार सदस्यों के साथ जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़ और राज्य के विभिन्न गांवों की यात्रा की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)