एजेंसी न्यूज

UP Shocker: घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज

अमेठी जिले के शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर एक युवती से दुष्कर्म के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी.

UP Shocker: घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज

अमेठी (उप्र), 10 अप्रैल : अमेठी जिले के शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर एक युवती से दुष्कर्म के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी.

सूत्रों ने पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के हवाले से बुधवार को बताया कि जिले के शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में देर रात सलमान नामक युवक ने आठ/नौ अप्रैल की दरमयानी रात करीब एक बजे एक घर में घुसकर 20 वर्षीय युवती से बलात्कार किया. यह भी पढ़ें : गाजियाबाद की बहुमंजिला इमारत के एक फ्लैट में लगी आग, कोई हताहत नहीं

मुसाफिरखाना थाने के पुलिस उपाधीक्षक अतुल सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर मंगलवार को शुकुल बाजार थाने में आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2024 11:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).