देश की खबरें | कोरोना संक्रमित होने पर ममता को गले लगाने की धमकी देने वाले भाजपा नेता को सच में हुआ संक्रमण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्वयं को कोरोना वायरस का संक्रमण होने की स्थिति में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को गले लगाने की धमकी देने वाले भाजपा नेता अनुपम हाजरा की कोविड-19 जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, दो अक्टूबर स्वयं को कोरोना वायरस का संक्रमण होने की स्थिति में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को गले लगाने की धमकी देने वाले भाजपा नेता अनुपम हाजरा की कोविड-19 जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म पर भीम आर्मी नेता चंद्रशेखर आजाद ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- 5 बजे आ रहा हूं इंडिया गेट.

हाजरा को हाल ही में भाजपा का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि हाजरा को शुक्रवार को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़े | MP By Poll Election 2020: मध्य प्रदेश में ग्वालियर-चंबल के उपचुनाव में कांग्रेस और बीजेपी के दिग्गजों की प्रतिष्ठा लगी दांव पर.

उन्होंने बताया कि हाजरा ने बेचैनी की शिकायत की थी। उनके नमूने कोरोना वायरस की जांच के लिए भेजे गए। बृहस्पतिवार की रात को जांच रिपोर्ट आई जिसमें हाजरा को संक्रमण की पुष्टि हुई।

विवादित बयान के बाद तृणमूल कांग्रेस ने हाजरा के खिलाफ एक सार्वजनिक हस्ती की छवि धूमिल करने तथा संविधान का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\