देश की खबरें | देश में 99 फीसदी शहर खुले में शौच से मुक्त हो चुके हैं : आवास एवं शहरी मामलों का मंत्रालय
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, दो अक्टूबर केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को स्वच्छ भारत मिशन के छह वर्ष पूरा होने पर उपलब्धियों का जश्न मनाया।

इस अवसर पर मंत्रालय ने बताया कि देश में 99 फीसदी शहर अब तक खुले में शौच से मुक्त हो चुके हैं।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: हाथरस घटना को लेकर सीएम योगी की बड़ी कार्रवाई, सस्पेंड किए गए SP-DSP का होगा नार्को पॉलीग्राफ टेस्ट.

‘स्वच्छता के छह साल बेमिसाल’ पर आयोजित वेबिनार में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, ‘‘जब 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा स्वच्छ भारत मिशन शुरू किया गया था तो दो अक्टूबर 2019 तक राष्ट्रपिता की 150वीं जयंती पर ‘स्वच्छ भारत’ का लक्ष्य हासिल करना था।’’

आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री ने बयान में कहा, ‘‘आज मुझे यह देखकर काफी गर्व होता है कि किस तरह से शहरी भारत का हर नागरिक सपने को हकीकत में बदलने के लिए एकजुट है।’’

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: हाथरस मामले में भीम आर्मी प्रमुख ने मांगा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इस्तीफा.

उन्होंने कहा, ‘‘जन आंदोलन और जन भागीदारी की यह भावना स्वच्छ सर्वेक्षण से और तेजी से बढ़ा है, जो मंत्रालय का वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण है।’’

मंत्री ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में 12 करोड़ से अधिक नागरिकों ने हिस्सा लिया।

मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने कहा कि देश के 99 फीसदी शहर अब तक खुले में शौच से मुक्त हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)