जरुरी जानकारी | पंजाब में 9.5 लाख किसानों, उनके परिवार को स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत लाया जायेगा

चंडीगढ़, 16 जुलाई पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बृहस्पतिवार को वर्ष 2020-21 के लिए आयुष्मान भारत सरबत सेहत बीमा योजना के दायरे में कुल 9.5 लाख किसानों और उनके परिवार के सदस्यों को लाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

एक सरकारी बयान के अनुसार, सिंह ने कहा कि इस स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत लाभार्थी किसी भी 546 सूचीबद्ध निजी अस्पतालों और 208 सरकारी अस्पतालों में 1,396 बीमारियों के लिए पांच लाख रुपये तक की उपचार सुविधा के लिए संपर्क कर सकते हैं। इन रोगों में प्रमुख शल्य चिकित्सा उपचार जैसे हृदय शल्य चिकित्सा, कैंसर उपचार, घुटना बदलने और दुर्घटना के मामले शामिल हैं।

यह भी पढ़े | जान्हवी कपूर की 'गुंजन सक्सेना' की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन देख सकेंगे दर्शक.

राज्य सरकार द्वारा 20 अगस्त, 2019 को राजीव गांधी की जयंती पर इस योजना का शुभारंभ किया गया था।

विज्ञप्ति के अनुसार, इस योजना के तहत अब कुल 9.5 लाख किसान और उनके परिवारों को लाया जायेगा। उनके लिये यह 20 अगस्त से प्रभावी होंगी।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: पुणे की येरवडा जेल से 5 कैदी फरार, अस्थायी जेल की खिड़की की सलाखें तोड़कर भागे.

योजना के पहले वर्ष के दौरान कवर किए गए किसानों की संख्या लगभग पांच लाख थी।

मंडी बोर्ड सभी किसानों के बीमा कवर का प्रीमियम चुकाएगा। इसके तहत सभी किसानों को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक की नकदी रहित इलाज की सुविधा मिलेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)