देश की खबरें | 88वां स्थापना दिवसः भारतीय वायुसेना ने किया फुल ड्रेस रिहर्सल
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर भारतीय वायु सेना के आठ अक्टूबर को 88वें स्थापना दिवस की तैयारियों के तहत मंगलवार को हिंडन बेस पर फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया।

वायु सेना के एक अधिकारी ने कहा कि रिहर्सल में तेजस एलसीए, मिग-29, जगुआर, मिग-21 और सुखोई-30 युद्धक विमानों के अलावा हाल ही वायुसेना बेड़े में शामिल राफेल जेट विमान ने भी हिस्सा लिया।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: बीजेपी ने LJP को पीएम मोदी, अमित शाह की तस्वीर और नाम पर वोट मांगने से रोका- रिपोर्ट.

अधिकारी ने कहा कि आज हुए रिहर्सल में वायु सेना के एमआई-17 वी5, एएलएच मार्क-4, चिनूक, एमआई-35 और अपाचे हेलीकॉप्टरों ने भी हिस्सा लिया।

इसके अलावा वायु सेना के परिवहन विमानों सी-17, सी-130, डोर्नियर और डीसी-3 डकोटा विमानों ने भी भाग लिया।

यह भी पढ़े | Telangana Horror: घरेलू काम करने वाली 13 वर्षीय दलित लड़की द्वारा रेप के प्रयास का विरोध करने पर जलाकर मारने की कोशिश.

सूर्यकिरण विमानों के एरोबेटिक दल और सारंग विमानों ने भी फ्लाई पास्ट में करतब दिखाए।

भारतीय वायु सेना की स्थापना आठ अक्टूबर 1932 को हुई थी।

इस वर्ष वायु सेना अपना 88वां स्थापना दिवस मनाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)