तिरुवनंतपुरम/अमरावती, 17 फरवरी केरल में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 8,655 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 64,49,026 हो गई। राज्य में बीते कुछ दिन संक्रमण के मामलों में मामूली वृद्धि देखी गी थी, लेकिन अब दैनिक मामलों की संख्या गिरकर 10 हजार से कम हो गई है।
वहीं, आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 528 नए मामले सामने आए जबकि उपचाराधीन रोगियों की संख्या गिरकर 10 हजार से कम हो गई है।
केरल में मंगलवार को संक्रमण के 11,776 और बुधवार को 12,223 मामले सामने आए थे।
सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार केरल में बृहस्पतिवार को संक्रमण से 319 रोगियों की मौत भी हुई, जिसके बाद मृतकों की कुल तादाद 63,338 हो गई है।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि कोरोना वायरस संक्रमण बुधवार से 22,707 लोगों के कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 62,85,477 हो गई है। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 99,424 है।
वहीं, आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन रोगियों की संख्या बृहस्पतिवार को 35 दिन बाद गिरकर 10 हजार से कम हो गई है। राज्य में उपचाराधीन रोगियों की तादाद 9,470 है।
स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार राज्य में सुबह 9 बजे से पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमण के 528 नए मामले सामने आए। इसके अलावा 1,864 लोग संक्रमण से उबरे जबकि दो और रोगियों की मौत हुई।
बुलेटिन के अनुसार राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या 23,15,030 जबकि ठीक हो चुके लोगों की तादाद 22,90,853 हो गई है। अब तक कुल 14,707 लोगों की संक्रमण से जान जा चुकी है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY