देश की खबरें | कोविड-19 का उपचार करा रहे कुल मरीजों का 86 फीसदी दस राज्यों से : स्वास्थ्य मंत्रालय
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस के मामले मंगलवार को नौ लाख से ज्यादा होने के साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि महामारी का उपचार करा रहे कुल मरीजों का 86 फीसदी देश के दस राज्यों में हैं।
नयी दिल्ली, 14 जुलाई कोरोना वायरस के मामले मंगलवार को नौ लाख से ज्यादा होने के साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि महामारी का उपचार करा रहे कुल मरीजों का 86 फीसदी देश के दस राज्यों में हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय में विशेष कार्य अधिकारी राजेश भूषण ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दो सर्वाधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र और तमिलनाडु हैं और देश भर में वायरस का उपचार करा रहे कुल लोगों में 50 फीसदी इन दो राज्यों से हैं।
यह भी पढ़े | पंजाब मेडिकल कॉलेज के और 8 डॉक्टर पाए गए कोरोना पॉजिटिव: 14 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
कर्नाटक, दिल्ली, आंध्रप्रदेश, उत्तरप्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, गुजरात और असम अन्य प्रभाावित राज्य हैं जहां इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 36 फीसदी है।
भूषण ने बताया कि कोविड-19 के कारण ठीक हुए लोगों की संख्या उपचार करा रहे लोगों की तुलना में 1.8 गुना अधिक है।
कोविड-19 की जांच के बारे में उन्होंने कहा कि 22 राज्य वर्तमान में प्रतिदिन प्रति दस लाख की आबादी पर 140 जांच करा रहे हैं।
मृत्यु दर पर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर कोविड-19 मृत्यु दर 2.6 फीसदी है और यह तेजी से कम होती जा रही है।
उन्होंने कहा, ‘‘वैश्विक मामलों की तुलना में मृत्यु दर अपेक्षाकृत कम है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2020 06:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

