COVID-19 Update: भारत में संक्रमण के 8503 नए मामले , उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 94,943 हुई
देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 8,503 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कोरोना वायरस के संक्रमितों की कुल संख्या 3,46,74,744 हो गई है तथा उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 94,943 हो गई है.
नयी दिल्ली, 10 दिसंबर : देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 8,503 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कोरोना वायरस के संक्रमितों की कुल संख्या 3,46,74,744 हो गई है तथा उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 94,943 हो गई है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 624 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,74,735 हो गई. देश में लगातार 43 दिन से संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या 15,000 से नीचे है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 94,943 हो गई, जो कि कुल मामलों का 0.27 फीसदी है.
यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है. वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर मरीजों के स्वस्थ होने की दर 98.36 फीसदी है और यह मार्च, 2020 के बाद से सबसे ज्यादा है. पिछले 24 घंटे में उपचार करा रहे मरीजों की संख्या में 201 की वृद्धि हुई है. आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 0.66 प्रतिशत दर्ज की गयी, जो पिछले 67 दिन से दो प्रतिशत से कम है. साप्ताहिक संक्रमण दर 0.72 प्रतिशत दर्ज की गयी, जो पिछले 26 दिन से एक प्रतिशत से कम है. देश में अभी तक कुल 3,41,05,066 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.37 प्रतिशत है. राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 131.18 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है. यह भी पढ़ें : COVID-19 Update: भारत में कोविड-19 के 9419 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 94,742 हुई
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी. वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2021 11:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

