देश की खबरें | मध्यप्रदेश में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 837 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 22,000 के पार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में अब तक के सर्वाधिक 837 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 22,600 तक पहुंच गयी।
भोपाल, 19 जुलाई मध्यप्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में अब तक के सर्वाधिक 837 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 22,600 तक पहुंच गयी।
राज्य में पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से 15 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 721 हो गयी है।
यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 9518 नए मरीजों की पुष्टि, 258 संक्रमितों ने तोड़ा दम; मुंबई में मिले 1046 केस.
प्रदेश में पिछले 30 दिनों में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या करीब दोगुनी हुई है। 19 जून को मध्य प्रदेश में इस वायरस से संक्रमितों की संख्या 11,582 थी।
मध्यप्रदेश के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से भोपाल में पांच, इंदौर में चार और जबलपुर, सागर, खंडवा, खरगोन, हरदा एवं गुना में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’
उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 292 मौत इन्दौर में हुई है। भोपाल में 134, उज्जैन में 71, सागर में 24, बुरहानपुर में 23, खंडवा में 19, जबलपुर में 18, खरगोन में 16, देवास में 10, मंदसौर में नौ, धार में आठ और नीमच में आठ लोगों की मौत हुई है। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में रविवार को कोविड—19 के सबसे अधिक 136 नये मामले भोपाल जिले में आये हैं, जबकि इंदौर में 129, मुरैना में 103, ग्वालियर में 60, टीकमगढ़ में 32, दतिया में 32, जबलपुर में 29 एवं विदिशा में 26 नये मामले आये।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 22,600 संक्रमितों में से अब तक 15,311 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 6,568 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
उन्होंने कहा कि रविवार को 447 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 2,324 निषिद्ध क्षेत्र हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2020 09:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

