देश की खबरें | सेवा सप्ताह के रूप में मनेगा प्रधानमंत्री का 70वां जन्मदिवस : विष्णुदत्त शर्मा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 11 सितंबर मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष और सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70वां जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर भी सेवा कार्यों का आयोजन करेगी।

यह भी पढ़े | Coronavirus in Maharashtra: महाराष्ट्र में COVID-19 के मरीजों की संख्या 10 लाख के पार हुई, 28,724 लोगों की मौत.

शर्मा ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने शपथ लेते ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के संकल्प को लेकर काम शुरू किया और अल्पसमय में ही उन्होंने वंचितों, पिछड़ों, शोषितों और गरीबों को समर्पित कई योजनाओं को जमीनी स्तर पर पहुंचाया। इसलिए उनका 70वां जन्मदिवस पूरे प्रदेश में सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा और इस दौरान किए जाने सेवा कार्यों के केन्द्र में यही वर्ग होंगे।’’

उन्होंने बताया, ‘‘इस दौरान 14 से 20 सितम्बर तक विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस 17 सितम्बर को दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कोविड अस्पतालों में फल वितरण किया जाएगा।’’

यह भी पढ़े | Swami Agnivesh Died: स्वामी अग्निवेश का 80 साल की उम्र में निधन, ILBS अस्पताल में ली आखिरी सांस.

शर्मा ने कहा कि इस सप्ताह के दौरान प्रत्येक मंडल में 70 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरणों का वितरण, 70 गरीब भाइयों-बहनों को चश्मे का वितरण, रक्तदान शिविरों का आयोजन, बूथ स्तर पर पौधरोपण आदि के कार्य किये जाएंगे।

शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितम्बर से ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान शुरू किया जाएगा, जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती दो अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान आत्मनिर्भर भारत की थीम पर केंद्रित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)