एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में कोविड-19 से 70 और लोगों की मौत : संक्रमण के 5375 में प्रकरण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश में कोविड-19 से 70 और लोगों की मौत हो गई तथा इस संक्रमण के 5375 नए प्रकरण सामने आए।

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में कोविड-19 से 70 और लोगों की मौत : संक्रमण के 5375 में प्रकरण
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, 22 अगस्त पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश में कोविड-19 से 70 और लोगों की मौत हो गई तथा इस संक्रमण के 5375 नए प्रकरण सामने आए।

स्वास्थ्य विभाग की शनिवार की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 70 और लोगों की मौत हुई है। इनमें लखनऊ में सबसे ज्यादा 15 मौतें हुई हैं।

यह भी पढ़े | गणेश चतुर्थी के असवर पर सचिन तेंदुलकर ने अपने घर में भगवान गणपति की पूजा की: 22 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

विभाग के अनुसार इसके अलावा प्रयागराज और बरेली में छह-छह, गोरखपुर वाराणसी और पीलीभीत में चार-चार, कुशीनगर, मुरादाबाद और कानपुर नगर में तीन-तीन, जौनपुर और उन्नाव में दो-दो तथा झांसी, देवरिया, बाराबंकी, आजमगढ़, शाहजहांपुर, गाजीपुर, अयोध्या, महराजगंज, बुलंदशहर, मथुरा, बहराइच, इटावा, कन्नौज, रायबरेली, बदायूं, औरैया, भदोही तथा बांदा में कोविड-19 संक्रमण से एक-एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है।

राज्य में कोविड-19 से अब तक 2867 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़े | Haryana IG Hemant Kalson Arrested: हरियाणा के IG हेमंत कलशन गिरफ्तार, 2 महिला के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप.

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 5375 नए मरीजों का पता लगा है। इनमें 769 नए मामलों के साथ लखनऊ एक बार फिर शीर्ष पर है। इसके अलावा गोरखपुर में 363, प्रयागराज में 300, कानपुर नगर में 231, मुरादाबाद में 156, वाराणसी में 154, बरेली और बाराबंकी में 134-134, झांसी में 117 और अलीगढ़ में 105 नए मरीजों का पता लगा है।

इस अवधि में राज्य में 4638 मरीज कोविड-19 संक्रमण से उबर कर ठीक हुए हैं। राज्य में इस वक्त उपचाराधीन मरीज 48294 हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2020 05:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).