India Women vs Sri Lanka Women Women's Asia Cup 2026 Final Match Date And Time: टीम इंडिया बनाम श्रीलंका फाइनल मुकाबला कल, कब और कितने बजे से खेला जाएगा मैच? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच होने वाला यह फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. भारत की नजरें 2024 एशिया कप फाइनल में मिली हार का बदला लेने पर होंगी, जबकि श्रीलंका पिछली सफलता को दोहराने की कोशिश करेगा. दोनों टीमों के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए क्रिकेट फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.
India Women National Cricket Team vs Sri Lanka Women National Cricket Team, Women's Asia Cup 2026 Final Match Date And Time Details: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच महिला एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला कल यानी 13 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह खिताबी मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से शुरू होगा. सात बार की चैंपियन भारतीय टीम रिकॉर्ड आठवां एशिया कप खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी. वहीं डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका की टीम लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम करने की कोशिश करेगी. हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कप्तानी वाली भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही है, जबकि चमारी अथापथु (Chamari Athapaththu) की अगुवाई वाली श्रीलंकाई टीम ने भी बिना कोई मुकाबला गंवाए फाइनल में जगह बनाई है. यह भी पढ़ें: India vs Afghanistan, 1st T20I Match Delhi Weather Update: दिल्ली में बारिश बनेगी विलेन या वैभव सूर्यवंशी खेलेंगे अपना पहला होम इंटरनेशनल मैच? जानें मौसम और पिच का हाल
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच होने वाला यह फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. भारत की नजरें 2024 एशिया कप फाइनल में मिली हार का बदला लेने पर होंगी, जबकि श्रीलंका पिछली सफलता को दोहराने की कोशिश करेगा. दोनों टीमों के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए क्रिकेट फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.
टीम इंडिया बनाम श्रीलंका हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND-W vs SL-W T20I Head To Head)
महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत और श्रीलंका के बीच अब तक कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें भारतीय टीम ने 25 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि श्रीलंका को सिर्फ 5 मुकाबलों में सफलता मिली है. एक मैच बेनतीजा रहा है. वहीं महिला एशिया कप के इतिहास में दोनों टीमों के बीच 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 4 और श्रीलंका ने 1 मैच जीता है, जबकि एक मुकाबला रद्द रहा.
टीम इंडिया को इस मुकाबले में शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा से बड़ी उम्मीदें होंगी. वहीं श्रीलंका की टीम चमारी अथापथु, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी और नीलाक्षिका डी सिल्वा पर काफी हद तक निर्भर रहेगी.
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Dubai International Cricket Stadium Pitch Report)
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच इस टूर्नामेंट में धीमी और स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार रही है. बल्लेबाजों को शुरुआत में रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है. टूर्नामेंट में सिर्फ दो बार ही 150 से अधिक का स्कोर बना है और दोनों बार भारत ने यह उपलब्धि हासिल की है. महिला टी20 इंटरनेशनल में इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 120 रन और दूसरी पारी का औसत स्कोर 129 रन है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है.
दुबई का मौसम कैसा रहेगा? (Dubai Weather Report)
मौसम विभाग के अनुसार मुकाबले के दौरान तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. आर्द्रता 45 से 47 प्रतिशत के बीच रह सकती है. बारिश की संभावना बिल्कुल नहीं है. हालांकि दूसरी पारी में ओस अहम भूमिका निभा सकती है, जिससे लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को थोड़ी मदद मिल सकती है.
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें (IND-W vs SL-W Final Match Key Players To Watch Out)
भारतीय टीम की ओर से शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर पर सभी की नजरें रहेंगी. वहीं श्रीलंका के लिए चमारी अथापथु, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी और नीलाक्षिका डी सिल्वा मैच का रुख बदल सकती हैं.
टीम इंडिया बनाम श्रीलंका के बीच फाइनल मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (IND-W vs SL-W Final Match Date And Venue)
भारत और श्रीलंका के बीच महिला एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला कल यानी 13 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 7:30 बजे होगा.
भारत में टीम इंडिया बनाम श्रीलंका मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (IND-W vs SL-W Final Match Live TV Channel Telecast In India)
भारत और श्रीलंका के बीच महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. हिंदी कमेंट्री सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 पर उपलब्ध होगी, जबकि अन्य भाषाओं में भी प्रसारण किया जाएगा.
भारत में टीम इंडिया बनाम श्रीलंका मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch IND-W vs SL-W Final Match Live Streaming In India)
भारत और श्रीलंका के बीच महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. फैंस मोबाइल, स्मार्ट टीवी और अन्य डिजिटल डिवाइस पर इस मुकाबले का लाइव आनंद ले सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND-W vs SL-W Final Match Playing Prediction)
भारत: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, प्रतिका रावल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणानी, क्रांति गौड़.
श्रीलंका: चमारी अथापथु (कप्तान), इमेशा दुलानी, संजना कविंदी, हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका डी सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, चामुदी प्रबोदा, मिताली अयोध्या.
नोट: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के महिला एशिया कप 2026 फाइनल मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2026 08:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

