क्रिकेट

Team India Will Play 2 Matches On Sunday: सुपर संडे पर डबल धमाल, टीम इंडिया खेलेगी 2 बड़े मुकाबले, एक में दांव पर होगी ट्रॉफी; जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव

13 सितंबर का रविवार भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बेहद खास रहने वाला है. टीम इंडिया इस दिन एक नहीं बल्कि दो बड़े मुकाबले खेलेगी. एक तरफ भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में अफगानिस्तान से भिड़ेगी, जबकि दूसरी ओर भारतीय महिला क्रिकेट टीम महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका से खिताबी मुकाबला खेलेगी. दोनों मैचों को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है.

Team India Will Play 2 Matches On Sunday: सुपर संडे पर डबल धमाल, टीम इंडिया खेलेगी 2 बड़े मुकाबले, एक में दांव पर होगी ट्रॉफी; जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव
टीम इंडिया बनाम श्रीलंका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Team India Will Play 2 Matches On Sunday: 13 सितंबर का रविवार भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बेहद खास रहने वाला है. टीम इंडिया इस दिन एक नहीं बल्कि दो बड़े मुकाबले खेलेगी. एक तरफ भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में अफगानिस्तान से भिड़ेगी, जबकि दूसरी ओर भारतीय महिला क्रिकेट टीम महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका से खिताबी मुकाबला खेलेगी. दोनों मैचों को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है. आइए जानते हैं दोनों मुकाबलों का पूरा शेड्यूल, लाइव स्ट्रीमिंग और दोनों टीमों के स्क्वाड की पूरी जानकारी. यह भी पढ़ें: India vs Afghanistan, 1st T20I Match Delhi Weather Update: दिल्ली में बारिश बनेगी विलेन या वैभव सूर्यवंशी खेलेंगे अपना पहला होम इंटरनेशनल मैच? जानें मौसम और पिच का हाल

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला

भारतीय क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला रविवार, 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया जीत के साथ सीरीज का आगाज करना चाहेगी. वहीं इब्राहिम जादरान की अगुवाई वाली अफगानिस्तान टीम उलटफेर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच कहां देखें लाइव?

भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज के सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण Sony Sports Network पर किया जाएगा. वहीं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी. मोबाइल, स्मार्ट टीवी और वेब प्लेटफॉर्म पर भी फैंस मुकाबले का आनंद ले सकेंगे.

भारत और अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर.

अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, नूर रहमान, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोटी, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक और अब्दुल्ला अहमदजई.

महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका से भिड़ेगी टीम इंडिया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम रविवार, 13 सितंबर को महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम से भिड़ेगी. यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:30 बजे होगा. दोनों टीमें ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी.

महिला एशिया कप 2026 फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग और प्रसारण

भारत और श्रीलंका के बीच महिला एशिया कप 2026 का फाइनल Sony Sports Network पर लाइव प्रसारित किया जाएगा. हिंदी कमेंट्री Sony Sports 3 और अंग्रेजी कमेंट्री Sony Sports 1 पर उपलब्ध होगी. वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर देखी जा सकेगी. इसके अलावा फैंस DD Sports और DD Free Dish पर भी इस मुकाबले का मुफ्त में आनंद ले सकते हैं.

महिला एशिया कप 2026 फाइनल के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

भारत: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), प्रेमा रावत, श्री चरणानी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर और गुनालन कमलिनी.

श्रीलंका: इमेशा दुलानी, चमारी अथापथु (कप्तान), संजना कविंदी, विशमी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, चेतना विमुक्ति, चामुदी प्रबोदा, मिताली अयोध्या, काव्या कविंदी, देवमी विहंगा और हासिनी परेरा.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2026 10:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).