गुजरात में कोरोना के 667 नए मामले आए सामने, तीन लोगों की हुई मौत
गुजरात में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 667 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2,49,913 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
अहमदाबाद, सात जनवरी. गुजरात में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 667 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2,49,913 हो गई. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी.
विभाग ने एक विज्ञप्ति में कहा कि राज्य में कोविड-19 से तीन और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 4,332 हो गई है. इसके मुताबिक, इस अवधि में 899 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई. राज्य में ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 2,37,222 हो गई है. यह भी पढ़ें-Gujarat: AMC ने ahmedabadcity.gov.in पर जारी किए वैक्सीन रजिस्ट्रेशन फॉर्म
गुजरात में पिछले 24 घंटे के दौरान 47,942 नमूनों की जांच की गई, जिसके साथ ही अब तक 1,00,03,606 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है.
Tags
संबंधित खबरें
Petrol Price Today, March 22, 2026: दिल्ली-मुंबई में आज भी स्थिर रहीं पेट्रोल की कीमतें, लेकिन प्रीमियम फ्यूल हुआ महंगा; देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स
Silver Rate Today, March 22, 2026: दिल्ली से मुंबई तक स्थिर रहीं चांदी की कीमतें; 2,54,900 रुपये प्रति किलो पर पहुंचा भाव, जानें आज की रेट लिस्ट
Gold Rate Today, March 22, 2026: रविवार को स्थिर रहे सोने के दाम; दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत आपके शहर में क्या है 22K और 24K का भाव? देखें लेटेस्ट रेट लिस्ट
गुजरात UCC बिल के खिलाफ अहमदाबाद में AIMIM का प्रदर्शन; जामा मस्जिद के बाहर नारेबाजी, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया
\