देश की खबरें | उत्तरप्रदेश में कोविड-19 से 66 और लोगों की मौत, 6,711 नए मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से 66 और लोगों की मौत गई जिन्हें मिलकार अबतक प्रदेश में कुल 4,112 लोगों की इस महमारी में जान चुकी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, नौ सितम्बर उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से 66 और लोगों की मौत गई जिन्हें मिलकार अबतक प्रदेश में कुल 4,112 लोगों की इस महमारी में जान चुकी है।

वहीं, इस अवधि में कोरोना वायरस से संक्रमण के 6,711 नए मामले सामने आए हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना के कर्नाटक में बीते 24 घंटे में 9540 नए मरीज पाए गए, 128 की मौत: 9 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

स्वास्थ विभाग के बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोविड-19 संक्रमित 66 और लोगों की मौत के साथ प्रदेश में इस वायरस से अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,112 हो गई।

सबसे ज्यादा आठ मरीजों की मौत लखनऊ में हुई है। इसके अलावा कानपुर नगर में सात, गोरखपुर में छह, प्रयागराज और अयोध्या में चार-चार, वाराणसी तथा इटावा में तीन-तीन, मेरठ-लखीमपुर खीरी- सिद्धार्थनगर- बहराइच -फर्रुखाबाद में दो-दो तथा गौतमबुद्ध नगर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, झांसी, शाहजहांपुर, महाराजगंज, हरदोई, बुलंदशहर, सीतापुर, उन्नाव, बिजनौर, सोनभद्र, मैनपुरी, फिरोजाबाद, कन्नौज, रायबरेली, ललितपुर, अमेठी, औरैया तथा बांदा में एक-एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है।

यह भी पढ़े | COVID-19: चेन्नई में कोरोना से ठीक हो चुके 10 लोग फिर मिले पॉजिटिव.

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड-19 के 6,711 नए मरीज सामने आए हैं जबकि इसी अवधि में 5,731 मरीज संक्रमण से पूरी तरह ठीक हुए हैं।

राजधानी लखनऊ में एक बार फिर सबसे ज्यादा 869 नए मरीज सामने आए हैं। इसके अलावा कानपुर नगर में 473, प्रयागराज में 459, गौतम गौतमबुद्ध नगर में 238, मेरठ में 232, गोरखपुर में 221 और बरेली में 208 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

प्रदेश में अब तक कुल 2,16,901 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वक्त 64,028 मरीजों का राज्य के विभिन्न कोविड-19 अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\