Raigad Building Collapse: महाराष्ट्र में इमारत गिरने के 26 घंटे बाद 60 वर्षीय महिला को जिंदा निकाला, राहत बचाव कार्य जारी
महाराष्ट्र के म्हाड कस्बे में तारक गार्डन इमारत हादसे के करीब 26 घंटे बाद मंगलवार रात को एनडीआरएफ ने मलबे से 60 वर्षीय महिला को जिंदा निकाला. अधिकारी ने बताया कि सोमवार शाम को गिरी पांच मंजिला इमारत के मलबे में मेहरुनिस अब्दुल हमीद काजी दब गई थीं. वह पांचवें तल पर रहती थीं.
मुंबई, 26 अगस्त: महाराष्ट्र के म्हाड कस्बे में तारक गार्डन इमारत हादसे के करीब 26 घंटे बाद मंगलवार रात को एनडीआरएफ (National Disaster Response Force) ने मलबे से 60 वर्षीय महिला को जिंदा निकाला. अधिकारी ने बताया कि सोमवार शाम को गिरी पांच मंजिला इमारत के मलबे में मेहरुनिस अब्दुल हमीद काजी दब गई थीं. वह पांचवें तल पर रहती थीं.
अधिकारी ने बताया कि मलबे के हिस्से में हरकत होने पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के जवानों ने रात करीब नौ बजकर 95 मिनट पर काजी को निकाला और अस्पताल भेजा.
इससे पहले एनडीआरएफ ने हादसे के 19 घंटे बाद चार साल के बच्चे को मलबे से जिंदा निकाला था. इस हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हुई है एवं तीन और लोगों के फंसे होने की आशंका है.
Tags
संबंधित खबरें
Ashok Kharat Sex Scandal: अशोक खरात मामले में महाराष्ट्र सरकार पर भड़के राज ठाकरे, सीएम फडणवीस को घेरा, प्रकरण में कड़ी कार्रवाई की मांग की
Ladki Bahin Yojana e-KYC last Date: लाडकी बहन योजना की ई-केवाईसी सुधार के लिए बचे हैं अब कुछ ही दिन, जानें क्या है अंतिम डेट
Ashok Kharat Scandal: ढोंगी बाबा अशोक खरात की एक और घिनौनी करतूत CCTV में कैद, मां के सामने बच्ची से दुर्व्यवहार का नया VIDEO आया सामने
Ladki Bahin Yojana E-KYC Deadline: 31 मार्च तक पूरा करें वेरिफिकेशन, नहीं तो रुक सकती है ₹1500 की किस्त
\