देश की खबरें | मेघालय में 11 सुरक्षाकर्मियों समेत 59 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

शिलांग, 24 अगस्त मेघालय में सोमवार को 11 सुरक्षाकर्मियों समेत कम से कम 59 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई जिसके बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,976 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र : रायगढ़ जिले में इमारत गिरी, मलबे में कई के फंसे होने की आशंका: 24 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

स्वास्थ्य सेवा निदेशक अमन वार ने कहा कि नए मामलों में से 55 पूर्वी खासी हिल जिले से सामने आए और चार मामले री भोई से सामने आए।

उन्होंने कहा, “सशस्त्र सेनाओं के 11 कर्मी संक्रमण के शिकार हुए हैं जिनमें से नौ पूर्वी खासी हिल जिले से हैं और दो री भोई जिले से हैं।”

यह भी पढ़े | CM Manohar Lal Khattar Tests Positive For COVID-19: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर खुद दी जानकारी.

मेघालय में वर्तमान में कोविड-19 के 1,179 मरीजों का इलाज चल रहा है और अब तक 789 मरीज ठीक हो चुके हैं।

अब तक राज्य में कोविड-19 से आठ मरीजों की मौत हो चुकी है।

वार ने कहा कि पूर्वी खासी हिल जिले में 769 मरीजों का इलाज चल रहा है।

उन्होंने कहा कि पश्चिमी गारो हिल में 223 और री भोई में 98 मरीजों का इलाज चल रहा है।

उन्होंने कहा कि पूर्वी खासी हिल जिले में कोविड-19 के जिन मरीजों का इलाज चल रहा है उनमें से 276 सुरक्षाकर्मी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)