कोयंबटूर, 18 अगस्त तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में जेवरात की एक मशहूर दुकान के 58 कर्मचारियों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने उसके प्रबंधन के खिलाफ महामारी रोग अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक, पिछले रविवार को एक ग्राहक के संक्रमित पाए जाने के बाद स्टोर के करीब 90 कर्मचारियों के नमूनों की जांच की गई और पिछले दो दिन में 58 कर्मचारियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
उन्होंने बताया कि स्टोर को अस्थायी तौर पर बंद कराया गया।
संक्रमित पाए गए कर्मचारियों को शहर विभिन्न अस्पतालों और कोविड देखभाल केंद्रों में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़े | ताजिकिस्तान में भूकंप के झटके, तीव्रता 4.3 मापी गई: 18 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
स्वास्थ्य विभाग ने 58 कर्मचारियों के संक्रमित पाए जाने के मद्देनजर पिछले एक सप्ताह में दुकान में गए ग्राहकों से अपील की है वे भी अपना परीक्षण कराएं।
पुलिस ने बताया कि विभाग ने सोमवार देर शाम दुकान प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY