नयी दिल्ली, 23 जुलाई बारिश के बाद हौज खास में आर के खन्ना टेनिस स्टेडियम के अंदर पांच फुट लंबे सांप ने शरण ले ली, जिससे वहां कार्यरत कर्मचारियों में दहशत फैल गई। वन्यजीव बचाव दल ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
एक कर्मचारी ने देखा कि सांप सीढ़ी के नीचे घुसा हुआ है। ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने गैर-लाभकारी संगठन वन्यजीव एसओएस को तुरंत सूचित कर दिया और दो सदस्यीय बचाव दल जल्द ही मौके पर पहुंचा।
यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में महाराष्ट्र: एक दिन में आए COVID-19 के 9 हजार 895 नए मामले, 298 लोगों की हुई मौत.
वन्यजीव एसओएस के एक अधिकारी ने बताया कि सभी संभावित छिपने के स्थानों को बंद करने के बाद बचाव दल ने सांप को सुरक्षित निकाला।
साँप को बाद में वापस जंगली में छोड़ दिया गया।
यह भी पढ़े | आजमगढ़ में मासूम बच्चीयों का रेप कर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला शख्स गिरफ्तार.
एक अन्य घटना में, वन्यजीव एसओएस की एक टीम ने नोएडा के सेक्टर-46 में एक घर में घुस आये एक कोबरा को बचाया। राज नगर, पालम से भी आज सुबह एक साँप को बचाया गया।
‘वन्यजीव एसओएस’ के सह-संस्थापक और सीईओ कार्तिक सत्यनारायण ने कहा, ‘‘साँप मानसून के मौसम में ऊंची जमीन पर शुष्क स्थानों में आश्रय की तलाश करते हैं क्योंकि उनके आश्रय और भूमिगत जगहों में पानी भर जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY