नयी दिल्ली, 14 जून एअर इंडिया ने बताया कि लागोस से मुंबई आ रहे उसके विमान में एक 42 वर्षीय व्यक्ति की अचानक हुई मौत स्वाभाविक थी।
उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस की महामारी की वजह से विदेश में फंसे भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू ‘ वंदे भारत मिशन’ के तहत एअर इंडिया का विशेष विमान लागोस से मुंबई आ रहा था।
यह भी पढ़े | कांग्रेस ने चीन के साथ सीमा विवाद पर पीएम मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाए.
एअर इंडिया के मुताबिक एआई-1906 उड़ान नाइजीरिया से भारतीय समयानुसार शनिवार शाम सात बजे शुरू हुई और रविवार तड़के तीन बजकर 45 मिनट पर मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंची।
सार्वजनिक विमानन कंपनी ने बताया, ‘‘ 13 जून को लागोस से मुंबई आ रहे विमान (उड़ान संख्या एआई 1906) में सवार व्यक्ति की प्राकृतिक वजहों से आज मौत हो गई।’’
यह भी पढ़े | सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर बोले प्रधानमंत्री मोदी- कई यादों को छोड़कर जल्दी चला गया युवा अभिनेता.
एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया, ‘‘ हमारे चालक दल के सदस्यों के साथ डॉक्टर भी विमान में सवार थे, जो इस तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशिक्षित होते हैं। उन्होंने आचनक बेहोश हुए 42 वर्षीय यात्री को होश में लाने की पूरी कोशिश की लेकिन वे सफल नहीं हुए।’’
उन्होंने बताया, ‘‘ यात्री को डॉक्टरों ने विमान में ही मृत घोषित कर दिया था। ऐसे में मुंबई हवाई अड्डे पर तड़के तीन बजकर 45 मिनट पर विमान को उतरने के बाद इलाज के लिए यहां उपलब्ध डॉक्टरों के समक्ष सीमित विकल्प थे। सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को नियमानुसार अस्पताल भेज दिया गया।’’
प्रवक्ता ने बताया कि मृतक के परिजनों को जानकारी दे दी गई है और दिशानिर्देशों के अनुसार पूरे विमान को संक्रमण मुक्त किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY