ईटानगर, 24 जुलाई अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 42 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 991 हो गए हैं। इन नए मामलों में सेना के तीन जवान भी शामिल है।
राज्य के निगरानी अधिकारी डॉ. एल. जम्पा ने बताया कि नए मामलों में से सबसे अधिक 33 मामले कैपिटल कॉम्प्लेक्स में सामने आए। इसके बाद नमसाई जिले में चार, पश्चिम सियांग में तीन, लोअर दिबांग वैली और पापुम परे में एक-एक मामला सामने आया है।
यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में लॉकडाउन उल्लंघन को लेकर भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज.
उन्होंने बताया कि राज्य में अभी 654 मरीजों का इलाज जारी है और 334 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। वहीं इससे तीन लोगों की जान भी गई है।
जम्पा ने कहा, ‘‘ राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 35 प्रतिशत है।’’
यह भी पढ़े | स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों की भीड़ नहीं इकट्ठा होने दें: केंद्रीय मंत्रालय.
अभी तक यहां 48,800 नमूनों की जांच की गई है।
जम्पा ने बताया कि नए मामलो में पश्चिमी सियांग के तीन सैन्य कर्मी भी शामिल हैं। वे हाल ही में गुवाहाटी से लौटे थे और एक पृथक केन्द्र में ही ठहरे थे। उन्हें सेना के लिकाबली स्थित कोविड देखभाल केन्द्र में भर्ती कराया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY