भोपाल, 25 जुलाई लॉकडाउन आदेश का उल्लंघन कर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के त्रिलंका इलाके में अवैध रूप से चल रहे हुक्का लाउंज में शराब और हुक्का पीने के आरोप में पुलिस ने सात महिलाओं सहित 33 लोगों को गिरफ्तार किया है।
भोपाल के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) गोपाल सिंह धाकड़ ने शनिवार को बताया, ‘‘ मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार को शाहपुरा थानांतर्गत त्रिलंका इलाके में एक बड़ी छापेमारी की कार्रवाई की और वहां नावेद खान (26) की ‘बर्थ डे’ पार्टी में शराब और हुक्का पीने के आरोप में सात महिलाओं सहित 33 लोगों को गिरफ्तार किया है।’’
उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किये गये आरोपियों में इस हुक्का लाउंज का मैनेजर रवि राय भी शामिल है।
धाकड़ ने बताया कि इस हुक्का लाउंज को अवैध रूप से चलाने वाले इसके मालिक मनोज रामचंदानी एवं उसके पार्टनर जीतेन्द्र मनतानी को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।
यह भी पढ़े | अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 65 नए मामले दर्ज, 33 सुरक्षा कर्मी भी पाए गए संक्रमित.
उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कोरोना वायरस के लिए लगे लॉकडाउन में धारा 144 आदेश का उल्लंघन करने के लिए भादंवि की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
धाकड़ ने बताया कि पुलिस ने मौके से शराब की बोतलें, हुक्का एवं तंबाकू फ्लैवर जब्त किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY